हास्य प्रश्नोत्तरी , हंसी मज़ाक का सवाल और जवाब
प्रश्न – मेरी इच्छा श्रीदेवी से शादी करने की थी किन्तु उसे बोनी कपूर ले गए अब क्या करू ?
उत्तर – छोड़ी जो बोनी ने उसे पटाले यार बिना परिश्रम मुफ्त मे बच्चे पाओ चार
प्रश्न – अगर किसी दुबले – पतले की शादी मोटी से हो जाए तो ?
उत्तर – दो क्विंटल से कम नही तोल सके तो तोल |किसी – किसी के भाग्य मे लिखी ठोस फुटबाल
प्रश्न – जब चार औरते आपस मे लड़ रही हो तो हमे क्या करना चाहिए ?
उत्तर – नारी – नारी के यूध्द का मजा दूर से लूट |जो आ जाए बीच मे जाए खोपड़ी फुट ||
प्रश्न – शादी लड़के का दिल देखर करनी चाहिए या शक्ल देखर ?
उत्तर – शक्ल – अक्ल को छोड़कर देखो लड़का कोय |दिलवाले के साथ वह मिल वाला भी होय ||
प्रश्न – यदि किसी नेता को कुत्ता काट खाए तो ?
उत्तर – कुत्ते को ले जाइए अस्पताल एट्वंस , डाक्टर से लगवाइए चौदह इंजैक्शन चौदह इंजेक्शन नही यदि लगवा पाए , तो कुत्ता जी भाषण दे देकर मर जाए |
प्रश्न – भारतीय झंडे मे केसरिया रंग हिन्दुओ का , सफ़ेद ईसाईयो का और हरा मुसलमानो का माना जाता है तो सिक्खों का ?
उत्तर – तीन रंग उन के है नीचे लंबा डंडा है |सिक्खो के इस डंडे पर खड़ा देश का झंडा है
प्रश्न – शराब गम दूर करने की दवा है , क्या यह बात सच है ?
उत्तर – बेहोशी के दौर मे कुछ क्षण गम खो जाए |उतर जाए जब नशा तब गम दुगुना हो जाए |
प्रश्न – गालियों का आविष्कार किसने किया ?
उत्तर – जले भुने या तिरस्कृत ईश्र्यालु श्रीमान |
हाथ -पैर में डैम नहीं , गली बके जुबान ||
प्रश्न – हमारे देश की धरती हीरे – मोती उगलती है तो जनता भूखी क्यों रोती है ?
उत्तर – किसी – किसी बीस साड़ियाँ , नहीं किसी पर धोती |
हीरे – मोती मंत्री चाबें , जनता भूखी रोती ||
प्रश्न – गरीब की ऊँची से ऊँची पढ़ाई भी बेकारी के तूफान से क्यों उड़ जाती है ?
उत्तर – पढे – लिखे बेकार है , मूरख है टीपटाप |
राज्यसभा में घुस रहे , कई अंगूठा छाप ||
वैवाहिक विज्ञापन – देहात का लड़का जिसके पास दस बीघे जमीन है , ऐसी लड़की से शादी करना चाहता है जिस के पास ट्रेक्टर हो | कृपया ट्रेक्टर की तस्वीर अवश्य भेजें |