हिन्दी पहेली
हिन्दी पहेली||बूझो तो जाने || पहेलियाँ हिन्दी में
(1) प्यास लगे तो पी लेना ,
भूख लगे तो खा लेना ,
ठण्ड लगे तो जला लेना
******
(नारियल )
*****
(2) खुली रात मे पैदा होती ,
हरी घास पर सोती हूँ ,
मोती जैसी मूरत मेरी ,
बादल की मै पोती हूँ
*****
(ओस की बुँदे )
*****
(3) कहलाती है रात की रानी ,
आँख से निकले हरदत पानी ,
*****
(मोमबत्ती )
(4) मिट्टी का बनाया मकान,
लोहे की छत लगाई |
सुबह शाम उस घर मे ,
रोजाना आग लगाई |
*****
( चूल्हा और तवा )
*****
(5) जो कभी न था वह क्या है ,
जो कभी न होगा पर वह है |
*****
(आज )
*****
(6) जब मई जाऊ किसी के घर ,
बिन देखे वह काँपे थर – थर |
*****
(टेलीग्राम )
*****
(7) छः अछर का मेरा नाम ,
आसमान मे उड़ना मेरा काम |
पर लगता अतिशय दाम ,
बतलाओ दोस्तो इनका काम
*****
(हवाई जहाज )
*****
(8) एक ऐसा फूल बताओ ,
जिसमे रंग न खुसबु पाये |
*****
(अप्रैल फूल )
*****
(9) मुझे सुनाती सबका नानी ,
प्रथम कटे तो होती हानी |
बच्चे भूलते खाना – पानी ,
एक था राजा एक थी रानी |
*****
(कहानी )
*****
(10) प्यार करू तो घर चमका दूँ ,
बैर करू तो ले लू जान |
*****
(बिजली )
*****
(11) गोल गोल चेहरा ,
पेट से रिस्ता गहरा ,
*****
(रोटी )
*****
(12) न कभी आता है ,
न कभी यक जाता है |
इसके भरोसे जो रहे ,
हमेसा पछताता है |
*****
(कल )
(13) न देखे न बोले ,
फिर भी भेद खोले |
*****
(पत्र )
*****
(14) काली काली माँ लाल लाल बच्चे ,
जिधर जाये माँ उधर जाये बच्चे |
*****
( रेलगाड़ी )
*****
(15) दुनिया भर की करता सैर ,
धरती पर न धरता पैर ,
दिन मे सोता ,रात मे जागता ,
रंग बदले न खैर |
*****
( चंद्रमा )
*****
हिन्दी पहेली