Paheli In Hindi With Answer , Image Ke Sath
उत्तर -भट्ठा और ईंट
*****
सूखे पत्तों में नग सी जड़ ,
सीने के रंग की रस से भरी |
उत्तर – रसभरी
*******
आस कट कर पास कट कर , बीच में खजूर |
तुम पांचों से लौटी , हम जाते हैं दूर ||
उत्तर – निगल
एक शख्स ने ऐसी करी , खूंटी ऊपर खेती करी |
खेती करके दई जलाय , बेच जली को बैठा खाय ||
उत्तर – कुम्हार
एक शख्स को फिरते देखा , कह ऐ बाबू जोगी होगा |
नहीं गुरु जी माथे सूत , कह ऐ बाबू जुलाहा होगा |
नहीं गुरु जो मुंह मे लोहा , कह ऐ बाबू घोडा होगा |
उत्तर – लटटू
******
एक नार के सिर पर नार , पी लगन में खड़ी लाचार |
सिर को धुन चले ना ज़ोर , जल – जल कर करती वह भोर |
उत्तर – दिये की लौ
*******
अनगिन डाली पत्ता एक , हुआ अचम्भा उसको देख |
सिर पर साजे सलोना रूप , ना कुम्हलाये बर से धूप |
उत्तर – छाता
*******
हरी – हरी पूंछ हरे हरे अंडे , नहीं बताओगे तो पड़ेंगे डंडे |
उत्तर – मटर
आठ काठ का पिंजरा , बिना सिरे की डोर |
लगी नाचने बीनणी , दिखे ओर न छोर |
उत्तर – चरखा
Romantice Paheliyan Hindi Me
आस – पास मोती की लड़ी , बची में उसके कोयल खड़ी |
देखो लोगों इसका हिया , अपना रंग औरों को दिया |
उत्तर – मिक्सी
******
एक औरत के पेट न आंत , ऊपर नीचे दाँत ही दाँत |
कस कर सिर पर पड़े बवाल ,
उत्तर – कंघा
******
एक पुरुष का देखा हिया , फांक – फांक तन अपना किया |
कुछ नहीं खाये , खाये खाये तेल | नर – नारी से करता मेल |
उत्तर – कंघा
******
एक नार दो सींगों से , रोज लड़े दो धींगों से |
जिसके घर पे जाके अड़े , एक दो मानस लेके तले |
उत्तर – डोली
******
जल में खेले , गाँव मे ससुराल | गाँव आई दुल्हन , उठ चला बवाल |
उत्तर – झाड़ू
एक नार के पेट में कीली , कीली बिन हो जाये ढीली |
पाँवों तक वह रहे उघाड़ी , ना चोली , ना लहंगा साड़ी |
दबा टाँग जो लेय दबाय , अनायास कट कर रह जाय|
उत्तर – कैंची
******
हरी थी भरी थी , लाखों मोती जड़ी थी
राजा जी के बाग में , दुशाला ओड़े खड़ी थी |
उत्तर – भुटटा ‘ छल्ली
******
एक नागन लहराती जाये , फुकांरो से दिल दहलाये ,
निगल उगले लाखों मन , सौंपे तन , मन लेकर धन |
उत्तर – रेल
******
एक माँ के जाये दिनों भाई , दोनों की है एक लुगाई |
नारी से है दोनों गोरे , बिन माँ के ये नटखट छोरे |
उत्तर – नथ के मोती
******
बाप खुरदरा बेटा चिकना , पोते के बाल , पड़पोते की सिर्फ खाल |
उत्तर – आम
Paheli In Hindi With Answer , Image Ke Sath
******
एक मन्दिर में बहत्तर दर , हर घर मे तिरिया का घर |
हर घर में अमृत का ताल , जो पावे सो होय निहाल |
उत्तर – शहद का छ्त्ता
******
अगल बगल घास फूंस , बीच में तबला |
दिन भर तो भीड़ – भाड़ , रात में अकेला |
उत्तर – कुंआ
******
एक पुरुष और एक बाँह , पाँच सींग वाके सिर माँह |
सींग पव में बंधे रहे , बिन मुख वचन पेट से कहे |
उत्तर – सितार
******
एक ही शक्ल और एक ही नाम , बीच में उनके रहता काम |
बोल न जाने सुनते संग , उन दोनों के बीच सुरंग ||
उत्तर – कान
*******
एक पेड़ का अनोखा लेखा , मोती फलते आँखों देखा |
जहाँ से उसे वहीं पे समाये , जो फल गिरे सो जल जाये|
उत्तर – फब्बारा
******
ऊँची नहीं पर लंबी थी , नीचे – नीचे आई थी |
देखी है पर चखी नहीं , कसम खुदा की खाई थी |
उत्तर – खाई
******
एक किले में नौ दस पारियाँ , आप में सिर जोड़ के खड़ियाँ |
उत्तर – नारंगी
*******
एक नार की बात दीवानी , लहू मिला तो छोड़ा पानी |
उत्तर – जोंक
*******
एक तिरिया देस से न्यारि , रस्ते बीच पड़ी बेचारी |
आँख , नाक , मुख उसके संग , प्राण गये प्रीतम के संग |
उत्तर – साँप की केंचुरी
******
एक नार में देखी भारी , बच्चा जने हर दिन वह नारी |
बच्चा होते माँ को खाये , बच्चा मरे तो माँ जी जाये |
उत्तर – रात – दिन
Paheli In Hindi Image Ke Sth
एक नार भोरे की काली , उसके घर हरदम खुशहाली |
मेहनत करके काम बनाए , खुद से दूना बोझ उठाये |
उत्तर – चींटी
******
आधा पास कुम्हार के , आधा सबके पास |
सारा भी मिल जाएगा , जा जंगल के पास |
उत्तर – खरगोश
******
एक सुनहरा चिकना पत्थर , हरियल मार पिंजरे में दिया |
देखो जादू का कमाल , डाला हरा निकला लाल |
उत्तर – पान
*******
एक नार नौरंग चंगी , छह नारे लटकाए |
नाक में नकसीर पहने , दोनों कान बिंधाये |
सत्य धर्म का सौदा करती , जिना हो बतलाये |
उत्तर – तराजू
Paheli In Hindi With Answer , Image Ke Sath
As a Newbie, I am continuously browsing online for articles that can aid me. Thank you Austin Lewes Griff
Cras pretium leo orci, nec aliquet orci molestie vitae. Maecenas auctor porttitor faucibus. Cras venenatis, lorem fermentum ullamcorper elementum, eros odio sollicitudin odio, a hendrerit leo odio nec erat. Ginger Stern Valerle
I have read some excellent stuff here. Certainly worth bookmarking for revisiting. I surprise how a lot attempt you place to create this kind of wonderful informative web site. Inesita Onofredo Lethia